top of page
Search

ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप कहेंगे कि कितना बदल गया भारत I

  • Writer: CreativeMindByRaavishRana
    CreativeMindByRaavishRana
  • Oct 3, 2018
  • 3 min read

बदलते वक्त के साथ-साथ चीजें भी बदल जाती हैं। कुछ साल पहले आप जहां गए थे, अगर अब वहां जाएंगे तो शायद हैरान रह जाएंगे कि ओ तेरी... ये कब बन गया। पिछली बार आया था तब तो कुछ नहीं था। जी हां, ऐसा होता है और हो भी क्यों न। विकास भी तो कोई चीज है भैया।

आजादी के बाद जो विकास हुआ है उसमें इंसान के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ इसकी बात तो हम नहीं करते लेकिन हां, इंफ्रास्ट्रक्चर में जरूर विकास हुआ है। यह हमें कहने की जरूरत नहीं, तस्वीरें खुद-ब-खुद बयां करती हैं।

मेट्रो शहर बेंगलुरू से लेकर मुंबई के गेटवे अॉफ इंडिया तक बहुत कुछ बदल गया है। आपको यह बदलाव देखना चाहिए। अब जितना घूमेंगे उतना जानेंगे। खैर, अगर आप व्यस्तता के चलते कहीं नहीं जा पा रहे हैं तो हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि वाकई देश काफी बदल गया है।


डल झील- तब

डल झील का नाम सुनते ही वादियों का खयाल आ जाता है। तस्वीर देखकर आप समझ सकते हैं कि आज से नहीं बल्कि सालों पहले से इस झील ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है।



डल झील- अब

सिर्फ तस्वीरों के रंग ही नहीं बदले जनाब, यहां के हालात भी बदल गए हैं। अलगाववादियों की वजह से डल झील पर आने वाले लोग अक्सर परेशान होते हैं जिससे यहां के पर्यटन पर काफी असर पड़ा है।




एमजी रोड बेंगलुरू - तब

स्वाभाविक है कि उस समय कैमरे ब्लैक एण्ड व्हाइट हुआ करते थे। ये जो तस्वीर देख रहे हैं न वो तस्वीर है बेंगलुरू के एमजी रोड की। हालांकि बिल्डिंग्स तो उस समय भी थी।


एमजी रोड बेंगलुरू - अब

विश्वास नहीं हो रहा न। मगर कर लीजिए। एमजी रोड अब ऐसा दिखता है। आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू देश के महानगरों में गिना जाता है।


गेटवे अॉफ इंडिया - तब

यह तस्वीर है दक्षिणी मुंबई की जहां अरब सागर तट के किनारे गेटवे अॉफ इंडिया बना हुआ है। देखिए यह जगह पहले कैसी लगती थी।



गेटवे अॉफ इंडिया-अब 

1924 में बनकर तैयार हुआ गेटवे अॉफ इंडिया मुंबई के ही नहीं बल्कि देश के भी मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है।


चांदनी चौक-तब

दिल्ली के चांदनी चौक तो आप गए होंगे। बहुत फेमस है। यह दिल्ली के बड़े व प्रमुख बाजारों में से एक है। यह जगह किसी जमाने में ऐसी नजर आती थी।


चांदनी चौक - अब

ये देखिए अब के चांदनी चौक की तस्वीर। अक्षय कुमार की फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' तो आपने देखी ही होगी। यही वह चांदनी चौक है भैया।


इंदौर - तब

भारत में तेजी से विकसित हो रहे शहरों में इंदौर बेहद प्रमुख है। भारत का सबसे साफ़-सुथरा शहर पुराने जमाने में कुछ ऐसा नजर आता था। 


इंदौर - अब

उसी जगह की नई तस्वीर। इस जगह को डेली कॉलेज के नाम से जाना जाता है।


मुंबई - तब

मुंबई गए थे न घूमने, तो यहां तो जरूर गए होंगे। ये छत्रपति शिवाजी टर्मिनल है। देखिए पुरानी तस्वीर।

मुंबई - अब

अब देखिए सीएसटी की नई तस्वीर, शानदार और चौड़ी सड़क के साथ झमाझम।


दिल्ली - तब

दिल्ली का लाल किला। मुगल शासक शाहजहां ने 1639 में इसे बनवाया था। 


दिल्ली - अब

ये देखिए अब की तस्वीर। 2007 में यूनेस्को द्वारा लाल किले को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है।



जयपुर - तब

यह है राजस्थान के जयपुर का प्रसिद्ध हवा महल। अब बोलोगे का बता रहे हो...तो सुनो, सही बता रहे हैं। ऐसा ही दिखता था किसी जमाने में।


जयपुर - अब


थोड़ी जानकारी भी लेते जाओ। इसे सन् 1798 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। 1799 में इसका निर्माण पूराहो गया था।



केदारनाथ मंदिर - तब

ये हैं भारत के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम। तस्वीर धुंधली जरूर है पर आस्था अब भी वैसी की वैसी ही है।


केदारनाथ मंदिर - अब

ये केदारनाथ धाम की नए जमाने की तस्वीर है। अब यहां पहले की तरह पहुंचना मुश्किल नहीं है। साथ ही यहां कई तरह की सुविधाएं भी मौजूद हैं। मतलब नजारे के साथ साथ यहां का माहौल भी पूरी तरह बदल गया है।

 
 
 

Comments


9816513803

©2018 by Creative Minds By Raavish Rana. Proudly created with Wix.com

bottom of page